Skin Care Tips | गर्मी में त्वचा की देखभाल
·
तैलीय त्वचा वालों को धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन अवश्य लगाना चाहिए |
·
गर्मियों में तरल पेय पदार्थों का प्रयोग अधिक करना चाहिए |
·
गर्मियों के मौसम में तैलीय त्वचा और भी तैलीय हो जाती है, क्योंकि इन दिनों तैलीय ग्रंथियां अधिक खिंची-खिंची-सी हो जाती हैं | अतः जिनकी त्वचा तैलीय हो, वे दिन में कम से कम चार बार किसी एंटीसेप्टिक साबुन से अपना चेहरा अवश्य धोएं |
·
गर्मियों में त्वचा पर लगाने के लिए ग्लिसरीन, नीबू, गुलाबजल को बराबर भाग में लेकर एक शीशी में मिलाकर रख लें | प्रतिदिन सुबह-शाम पूरी त्वचा पर लगाएं |
·
गर्मियों में रुखी त्वचा के लिए चेहरे पर दस मिनट लगाया गया शहद बहुत असरदार होता है |
·
गर्मियों के मौसम में त्वचा को धूप के संपर्क से बचाना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए धूप की तेज किरणें अत्यंत नुकसानदायक होती हैं जो कम उम्र में ही अधिक उम्र जैसा बना देती हैं |
·
गर्मियों में तैलीय त्वचा में पसीना अधिक आता है, अतः सुबह-शाम नियमित रूप से ठन्डे पानी से स्नान करें, बगलों में किसी अच्छे डिओडरेंट का प्रयोग करें तथा पूरे शरीर पर व टांगो के पीछे खुशबूदार पाउडर लगाएं | इससे दिन-भर ताजगी भी बनी रहेगी और पसीने की गंध से भी निजात मिलेगी |
·
गर्मियों में शरीर पर बारीक लाल दाने हो जाते हैं तथा उनमे खुजली भी होती है, अतः गर्मी के दिनों में मुल्तानी मिट्टी से नहाना चाहिए | इससे न केवल बारीक दानो में राहत मिलेगी, बल्कि दिन भर शीतलता का अहसास भी होगा |
·
गर्मियों में सामान्य त्वचा के लिए एक कारगर उपाय है कि आप प्रातःकाल अपना बिस्तर छोड़ें तथा अपने चेहरे की सूखे हाथों से मालिश करें |
·
गर्मियों के मौसम में प्रातःकाल खाली पेट यदि एक गिलास ठंडा पानी दो नीबू निचोड़कर पिया जाए तो दिन-भर ताजगी बनी रहती है |
Buy Skin Care Products Online From www.way2herbal.com

No comments:
Post a Comment